छत्तीसगढ़

बलोदाबाजार – अंचल में अनुष्ठान के साथ सुबह से ज्योति कलश जवारा के विसर्जन का दौर शुरू हुआ

कुश अग्रवाल बलोदा बाजार अंचल के लवन कसडोल पलारी के महामाया मां जगदंबे की विधिवत अनुष्ठान के बाद आज सुबह से ज्योति कलश एवं जवारा के विसर्जन का दौर प्रारंभ हुआ है ।परंपरागत तरीके से क्षेत्र मे धार्मिक पूजा पाठ किया जा रहा है। एवम ज्योति कलश जवारा के विसर्जन की रस्म पूरी की जा रही है।

शारदेय नवरात्रि पर्व के अंतिम दिवस गुरुवार को मातामंदिर व घरों में स्थापित ज्योति कलश व जवारा का नदियों, तालाबों व नहर में विधि-विधान से विसर्जन किया गया। सुबह से देर शाम तक ज्योति कलश विसर्जन का सिलसिला चलता रहेगा सुबह से ही माता मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। भजन मंडली द्वारा देवी जस गाकर व बैंडबाजों की मधुर धुनों के साथ जवारा व कलश विसर्जन के लिए निकली।

दुर्गा पंडालों मे हुआ हवन-पूजन
सार्वजनिक दुर्गा समितियों द्वारा नवमीं के दिन जगह-जगह हवन पूजन कर महाप्रसाद भंडारा का वितरण किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button