बलोदाबाजार-अवैध शराब बिक्री पर थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार की कार्यवाही, 80 पाव प्लेन शराब बरामद

कुश अग्रवाल बलोदा बाजार – जिले में अपराधों की त्वरित रोकथाम हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी श्री विजय चौधरी के नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार के अपराध क्र 861/2021 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के आरोपी को रिमाण्ड में लेकर जेल भेजा गया ।
मुखबीर के सूचना मिली कि दीपक वर्मा ऊर्फ बिलासपुरिया नाम का व्यक्ति बिक्री करने के नियत से बडी मात्रा में शराब को रवान शराब भट्ठी की ओर से रवान बस्ती की ओर अवैध रूप से परिवहन कर लाने वाला है कि उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा अम्बुजा ट्रक याड रोड पर नाकाबंदी कर शराब भट्ठी की ओर से आ रही एक मोटर सायकल जिसका सवार अपने सामने पहलु में सफेद रंग का भरा हुआ बोरा रखा हुआ था।
संदिग्द्ध प्रतीत होने पर रोका गया पुछताछ करने पर अपना नाम दीपक वर्मा ऊर्फ बिलासपुरिया पिता कार्तिक वर्मा उम्र 24 साल साकिन रवान बताया उसके कब्जे में रखे बोरा को चेक किया जिसमें 80 पौवा देशी प्लेन शराब कुल मात्रा 14.4 बल्क लीटर किमती लगभग 6400 रूपये रखे मिला जिसे समक्ष गवाहान आरोपी से उक्त शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त काले रंग की लाल सिल्वर पट्टी वाली हिरो HF Deluxe मोटर सायकल क्रमांक CG04KQ7659 किमती लगभग 35000 रूपये को जप्त किया गया आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध घटित करना पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया ।
उपरोक्त कार्यवाही में प्र.आर. मो. अरसद खान, आरक्षक मुकेश तिवारी, यशवंत यादव एवं संतोष कोसले का विशेष योगदन रहा ।




