inh24छत्तीसगढ़

Sukma Big Breaking – सुरक्षाबलों और नक्सली के बीच मुठभेड़, 6 नक्सली किये गए ढ़ेर

नक्सल प्रभावित जिला सुकमा से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। तेलंगाना सीमा पर जारी मुठभेड़ में जवानों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने अब तक 6 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं।

मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। जानकारी के अनुसार तेलंगाना के ग्रेहाउंड के जवान कोत्तागुड़म SP सुनील दत्त के नेतृत्व ऑपरेशन में निकले थे। इस दौरान जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गया है।

जवानों ने अभी तक 6 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं, दो अन्य नक्सलियों के शव मिलने की खबर आ रही है। वहीं जंगल में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। पुलिस जल्द ही मामले की जानकारी मीडिया से साझा करेगी। द

Related Articles

Back to top button