एक फिर पकड़ाई 35 पेटी मध्यप्रदेश की शराब, अवैध शराब का गढ़ बनता जा रहा है जिला बालोद बाजार भाटापारा
घटना में प्रयुक्त 01 बोलेरो वाहन भी जप्त। शराब तस्करी के मास्टरमाइंड को भी किया गया गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से कुल 35 पेटी मध्य प्रदेश निर्मित शराब जप्त

कुश अग्रवाल बलोदा बाजार – भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मध्य प्रदेश निर्मित शराब को चार पहिया वाहन में सप्लाई करते ग्राम देवरी नर्सरी के पास मेन रोड मे तीन सप्लायर को एवं शराब मंगाने वाले एवं मुख्य सरगना को किया गिरफ्तार गया। प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 27.08.2021 को मुखबिर से सूचना मिला की बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 07 AU 8717 मे मध्य प्रदेश से भारी मात्रा में शराब लेकर भाटापारा देवरी की ओर आ रही है।
सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाह के घेराबंदी कर मुखबीर के बताएं बोलेरो वाहन क्र. सीजी 07 AU 8717 को रुकवाकर चेक करने पर उक्त वाहन में 15 पेटी मध्यप्रदेश निर्मित गोवा व्हिस्की शराब एवं 15 पेटी मध्य प्रदेश निर्मित देसी मसाला शराब मिला। जिसे वाहन मे सवार प्रकरण मे आरोपी रामचंद्र राजभर पिता धनीराम राजभर उम्र 35 वर्ष ग्राम आशापुर थाना जलालपुर जिला अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश हाल मुकाम ट्रांसपोर्ट नगर भिलाई, अक्षय यदु पिता जलेश्वर यदु उम्र 23 वर्ष ग्राम तरेगा थाना भाटापारा ग्रामीण 3.विजय यादव पिता स्व. रामविलास यादव उम्र 27 वर्ष निवासी देवादा थाना सोमनी जिला राजनांदगांव के कब्जे से जप्त किया गया।

अभियुक्त गण के बताए अनुसार उक्त शराब को खपाने के लिए मंगाने वाले 04. मास्टरमाइंड अजय यदु पिता रमेश यदु उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम कोदवा थाना भाटापारा ग्रामीण के कब्जे से पूर्व से रखें 5 पेटी मध्यप्रदेश निर्मित गोवा व्हिस्की शराब कुल 35 पेटी शराब को जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्र. 394/ 2021 धारा 34-2, 36 आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।



