मानसून आते ही घर मे दिखते है मक्खियां,कीड़े-मकोड़े आने से कई तरह की बीमारियां, मक्खियों को दूर भगाने के लिए बगीचे में लगाये ये पौधें

घरों में कीड़े-मकोड़े आने से कई तरह की बीमारियां होने का खतरा रहता है। इसके अलावा मक्खियां घर की सुंदरता को खराब करने का काम करती हैं। मेहमानों के आने पर हम सभी उनके लिए नाश्ते की व्यवस्था करते हैं। कई बार मक्खियां आकर नाश्ते पर बैठ जाती है जिसकी वजह से शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है।
वहीं सोते समय कान व चेहरे पर मक्खी आकर बैठती है जिससे नींद खराब हो जाती है। हालांकि उन्हें दूर भगाने के लिए हम सभी बाजार में मिलने वाले कीटनाशक का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इस स्प्रे का इस्तेमाल हेल्थ के लिए सही नहीं होता है। इस लेख में आज हम आपको मक्खियों को दूर भगाने का परमानेंट इलाज बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं इस मक्खियों को भगाने का देसी इलाज।
मक्खियों को दूर भगाने के लिए बगीचे में लगाएं पौधे
प्रकृति कई सारे ऐसे पेड़-पौधे हैं जो हमारी सेहत के साथ-साथ पर्यावरण का भी ध्यान रखते हैं। नेचर में कुछ ऐसे प्लांट्स पाए जाते हैं जिनकी मदद से आप मक्खियों को हमेशा के लिए अपने घर से भगा सकती हैं। ऐसे में आप इन पौधें को लगाने न भूलें
लैवेंडर प्लांट को लगाएं
लैवेंडर के पौधे से आने वाली सुगंध घर को महकाने का काम करता है। कीड़ों को दूर भगाने के लिए यह प्लांट कारगर है। लैवेंडर के प्लांट को बालकनी में लगाने से न केवल मक्खियां दूर भागती हैं बल्कि बालकनी को भी आकर्षक लुक मिलता है।
लगाएं गेंदे का प्लांट
हम सभी अपने बगीचे में गेंदे का पौधा लगाते हैं। गुच्छे में खिलने वाला यह फूल बगीचे की सुंदरता बढ़ाने का कारण बनता है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यह फूल मक्खियों को दूर भगाने का काम करता है। गेंदे के फूल बगीचे में आने वाले कीड़ों को भी भगाने का काम करते हैं। यह फूल साल के बारह माह खिलता है।
लेमन ग्रास
लेमनग्रास का इस्तेमाल हम सभी अक्सर चाय के स्वाद को बढ़ाने के लिए करते हैं। इस प्लांट को बेहद ही कम रखरखाव की जरूरत होती है। लेमन ग्रास को लगाकर आप अपने घर से मक्खियों को दूर भगा सकती हैं।
रोजमेरी
रोजमेरी प्लांट मच्छर और कीड़े-मकोड़े को दूर भगाने का काम करता है। रोजमेरी एक ऐसा प्लांट जिसकी महक मक्खी और मच्छर दोनों को घर से दूर रखता है।