छत्तीसगढ़

राजधानी चाकू की नोक पर, फिर दो भाइयों को मारा चाकू, रायपुर में दहशतगर्दी का आलम

राजधानी रायपुर में चाकूबाजी के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। बीती रात कंकालीपारा में हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने दो भाइयों को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी हिस्ट्रीशीटर बदमाश गौरव हेपट ने चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया है।

बताया जा रहा है कि तिलक और आशीष ताम्रकार दोनों भाई घर के बाहर बैठे थे। इस दौरान हिस्ट्रीशीटर बदमाश गौरव अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे थे। इस बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। वहीं देखते ही देखते आरोपी ने चाकू निकालकर दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। वारदात में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

आपको बता दें कि आरोपी गौरव हेपट के खिलाफ कई मामले शहर के अलग-अलग थानों में दर्ज है। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तालश कर रही है।

Related Articles

Back to top button