मनोरंजन

इंडियन आइडल के विनर पवनदीप ने ढूंढा दोस्त अरुणिता के पास रहने का जरिया, उनकी बिल्डिंग में ही ले लिया फ्लैट

छोटे पर्दे के सुपरहिट सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल सीज़न 12 के विनर बने पवनदीप राजन। शो में पवनदीप और अरुणिता कांजीलाल की जोड़ी ने खूब कमाल किया था। फैन्स को भी दोनों की बॉन्ड खूब पसंद आती थी। पवनदीप और अरुणिता ने शो में कई बार बोला है कि दोनों अच्छे दोस्त हैं। शो में उनके बॉन्डिंग के ऊपर शो के होस्ट आदित्य नारायण भी उन्हें कई बार चिढ़ाते नजर आते थे। इसी बीच अब दोनों को लेकर एक लेटेस्ट खबर सामने आई है।

Read also:- बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार्स ने अपने भाईयों के साथ मनाया रक्षाबंधन का त्योहार, देखिए तस्वीरें    

दरअसल, रिपोर्ट्स के मुताबिक ,पवनदीप ने अरुणिता के मुंबई वाले अपार्टमेंट की बिल्डिंग  में अपने लिए फ्लैट ले लिया है।  पवनदीप ने खुद इस खबर को कन्फर्म किया है। इस खबर के सामने आने से दोनों एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गए हैं। अरुण‍िता ने हाल ही में फ्लैट खरीदा है। वहीं  अब पवनदीप ने भी उसी बिल्ड‍िंग में अपार्टमेंट लेने की बात कंफर्म कर दी है। खास बात ये है  कि एक इंटरव्यू में शो के एक्स कंटेस्टेंट मोहम्मद दानिष ने इस बात को पहले ही कन्फर्म करते हुए कहा था कि पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल अपने-अपने लिए मुंबई में घर खरीद रहे हैं। वैसे पवनदीप और अरुणिता के अलावा दानिष और बाकी कंटेस्टेंट्स भी उसी बिल्डिंग में घर खरीदने का सोच रहे हैं।  उन लोगों का ये भी प्लान है कि सब मिलकर एक स्टूडियो बनाएंगे और साथ में म्यूजिक बनाएंगे।

उन्होंने आगे कहा-  सभी लोग बाजू में रहेंगे, सेम बिल्ड‍िंग में साथ साथ।  हमारी दोस्ती आगे तक चलेगी, कभी नहीं टूटेगी। हम सब लोग बाहर से आए हैं, जैसे कोई उत्तराखंड से आया कोई राजस्थान से। इसलिए अब सब साथ में ही रहेंगे। याद दिला दें कि  इंड‍ियन आइडल 12 में पवनदीप और अरुण‍िता के बीच रोमांट‍िक एंगल को खूब दिखाया गया था।  इस वजह से कई लोगों ने शो की खूब आलोचना भी की थी। जिसके  बाद में पवनदीप ने अरुणिता को महज अपनी अच्छी दोस्त बताया था। हालांकि अब ये दोस्ती है या कुछ और ये आने वाला वक़्त ही बताएगा।

Read also:-राखी पर बहन श्वेता ने सोशल मीडिया में शेयर की सुशांत की तस्वीर, लिखी भावुक बात

 गौरतलब है कि शो के महाग्रैंड फिनाले(Grand Finale) में पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, सायली कांबले, मोहम्मद दानिश, निहाल टोरो और शनमुखप्रिया ये 6 कंटेस्टेट्स विजेता के खिताब के लिए लड़ रहे थे। हांलाकि इस सीज़न को अपने नाम करने में उत्तराखंड के पवनदीप राजन कामयाब रहे। 

Related Articles

Back to top button