मनोरंजन

बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार्स ने अपने भाईयों के साथ मनाया रक्षाबंधन का त्योहार, देखिए तस्वीरें    

Bollywood। आज देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। रक्षा बंधन के त्योहार पर, बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और उसके लंबे और सुखी जीवन की प्रार्थना करती है। जबकि भाई उसकी जरूरत और परेशानी में रक्षा करने का वादा करता है।  ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स भी इस त्योहार को बड़ी धूम-धाम से मना रहे हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड हस्तियां अपने भाइयों या बहनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। यहां देखिए उनके सेलिब्रेशन की एक झलक।

Read also:- राखी पर बहन श्वेता ने सोशल मीडिया में शेयर की सुशांत की तस्वीर, लिखी भावुक बात


कंगना रनौत ने भी अपने भाई के साथ रक्षा बंधन सेलिब्रेट किया। खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की। कंगना इस दौरान ट्रेडिशनल लुक में बेहद सुंदर नजर आई। 
रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने इंस्टाग्राम पर रणबीर कपूर के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और फैंस को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ”सबसे प्यारे भाई को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं। बहुत सारा प्यार!” 

Read also:-दर्शकों के लिये खुशखबरी KGF CHAPTER 2 इस डेट को होगी रिलीज, होगा सिनेमाघरों में धमाका   


इस खास मौके पर निक्की तंबोली ने अपने दिवंगत भाई की याद में एक पोस्ट साझा की। उसने अपने परिवार के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए निक्की ने कहा कि वह अपने भाई जतिन को बहुत याद करती हैं। इस साल की शुरुआत में कोविड से जुड़ी समस्याओं के चलते अपनी जिंदगी की जंग हार गए। 
बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपनी बहनों के साथ एक मजेदार तस्वीर शेयर की है। फोटो में अभिनेता को एक पारिवारिक समारोह में मस्ती करते देखा जा सकता हैr

Related Articles

Back to top button