छत्तीसगढ़

महादेव सट्टा ऐप मामले में अर्जुन यादव की पेशी, कल किए गए थे गिरफ्तार, 5 दिन की रिमांड के लिए किया था आवेदन

रायपुर। महादेव सट्टा ऐप मामले में गिरफ्तार बर्खास्त पुलिस आरक्षक अर्जुन यादव को ईओडब्लू ने कोर्ट में पेश किया । उसे कल ही पचमढ़ी से गिरफ्तार कर लेकर आई थी। ईओडब्लू ने 5 दिन पुलिस रिमांड पर लेने विशेष कोर्ट में आवेदन लगाया है।

दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित रखा है। वहीं कस्टम मिलिंग घोटाला आरोप में गिरफ्तार मार्कफेड के पूर्व अधिकारी मनोज सोनी को भी ईडी ने कोर्ट में पेश किया।सोनी की भी 5 दिन की कस्टोडियल रिमांड खत्म होने पर और 5 दिन और रिमांड का आवेदन लगाया गया है।

Related Articles

Back to top button