खेल जगतछत्तीसगढ़

हर हार कुछ सीख देती है- बृजमोहन, रायपुर में आयोजित अखिल भारतीय कैरम प्रतियोगिता का हुआ समापन

विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

रायपुर में आयोजित अखिल भारतीय कैरम प्रतियोगिता के समापन पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया तथा उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

उन्होंने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि हार और जीत खेल में लगा रहता है। ऐसे में हारने वाले खिलाड़ियों को कभी निराश नही होना चाहिए। हर हार कुछ सीख देती है ताकि हम गलती न दोहराए।

विधायक अग्रवाल ने कहा कि हर किसी को अपने जीवन में किसी ने किसी खेल को अपनाना चाहिए। मानसिक और शारीरिक सेहत के लिए यह बेहद जरूरी है। उन्होंने छत्तीसगढ़ प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप वर्मा सहित समस्त पदाधिकारियों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button