बिजनेस

कच्चे तेल के दामों में आई गिरावट, जानें क्या है पेट्रोल डीजल के नए दाम

नई दिल्ली। प्रथम पूज्य गणपति के आगमन के साथ ही देशवासियों के लिए अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। आज जारी हुए नए रेट में बदलाव तो नहीं हुआ लेकिन कच्चे तेल के दामों में गिरावट आई है। इसका असर पेट्रोलियम पदार्थों की मांग पर भी दिख रहा है।

देश के कई राज्यों में इस वक्त पेट्रोल डीजल की कीमचें 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गई है। वहीं आज देश की राजधानी दिल्ली में प्रति लीटर पेट्रोल 101.19 रुपए में बिक रहा है, वहीं डीजल 88.62 रुपए प्रति लीटर है।

मुंबई में पेट्रोल 107.26 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, कोलकाता में 107.26 रुपये प्रति लीटर चेन्नई में 99.06 रुपये प्रति लीटर और भोपाल में 109.63 रुपये प्रति लीटर पर कीमतें पहुंच चुकी हैं। गौरतलब है कि सितंबर में अब तक दो बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 15-15 पैसे की कटौती की गई है।

Related Articles

Back to top button