कार सवार दबंग युवकों ने की बुजुर्ग व्यक्ति की जमकर पिटाई, विडियो हो रहा वायरल

हापुड़ में कार सवार युवकों की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कार से उतर कर तीन से चार युवक एक बुजुर्ग व्यक्ति की जमकर पिटाई कर रहे हैं.
बुजुर्ग व्यक्ति दबंग युवकों से बचने की कोशिश कर रहा है, लेकिन यह युवा एक के बाद एक थप्पड़ की बौछार बुजुर्ग व्यक्ति पर कर रहे हैं।
यह पूरा वीडियो थाना पिलखुवा क्षेत्र के छिजारसी टोल के पास का बताया जा रहा है. फिलहाल इस मामले में पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई. इस मामले में हापुड़ एसपी अभिषेक वर्मा ने कहा कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था.
Video में दिख रहा है कि एक वृद्ध पुरुष के साथ कुछ गाडी चालक हाथापाई कर रहे हैं. वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस द्वारा उसमें अभियुक्त पंजीकृत कर लिया गया है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी.
पिलखुआ में विगत सप्ताह एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कुछ कार सवार एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ मारपीट कर रहे हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए हापुर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर मुख्य आरोपी को कार गिरफ्तार कर लिया है। आवश्यक कार्रवाई जारी है: मुकेश चंद्र मिश्रा, ASP, हापुड़ (07.02) pic.twitter.com/GOxzWcK5k7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




