आयकर विभाग टीम की दबिश से रायपुर में हड़कंप, कांग्रेस अधिवेशन से पहले ईडी फिर हुवा क्या सक्रिय

रायपुर में शंकर नगर स्थित अशोका रतन में एक कारोबारी के फ्लैट में आईटी ने दबिश दी है। बताया जाता है कि परमजीत- रिशु होरा के यहां आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी है। बताते है कि दर्जन भर से ज्यादा अफसर जांच पड़ताल में जुटे है। आज जारी रेड से उन लोगो में खलबली मच गई है,जो कई सरकारी और गैर सरकारी कार्यो को सेटिंग और कच्चे में कर सरकार को चूना लगा रहे थे। इस कड़ी में कई टेंट कारोबारियों के आयकर रिटर्न और ब्लैक मनी की पड़ताल जारी है।
बताया जा रहा है कि टेंट कारोबारी होरा कई होटलों,शादी,सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में आयोजित होने वाले समारोह का बड़ा ठेका भी लिया करते थे। उनके फ्लैट से आय-व्यय संबंधी कई दस्तावेजो के बरामद होने खबर आ रही है।
वहीं रिशु होरा के ठिकानो में हुई रेड के बाद टेंट कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। बताया जाता है कि प्रदेश में कई डेकोरेटर और टेंट कारोबारी कच्चे में कारोबार कर रहे है। दरअसल,बड़े ठेकेदार आयोजको से कच्चे-पक्के में रकम लेकर पेटी कॉन्ट्रैक्ट और अन्य कार्यो के लिए नगदी में भुगतान करने के बावजूद नियमानुसार हिसाब-किताब का लेखा-जोखा आयकर को नहीं सौंपते,इस तरह से बड़े पैमाने पर चल रहे कारोबार पर आईटी की नजर है।
राज्य में इस माह एक बड़ा राजनैतिक जलसा भी हो रहा है। इसके लिए रायपुर की दर्जनों छोटी-बड़ी होटलो,रिसोर्ट और भवन पहले से ही बुक कर दिए गए है। हजारो की संख्यां में वाहनों की भी बुकिंग हुई है। सूत्र बताते है कि इस आयोजन में लगभग 40 करोड़ की लागत आ रही है। बताते है कि नियमानुसार कारोबार और टैक्स की अदायगी को लेकर केंद्रीय एजेंसियां अलर्ट मोड़ पर है।
बताया जा रहा है कि विभिन्न आयोजनों की बागडोर किसी टुटेजा नामक साहब के कंधो पर है। लिहाजा रायपुर में उद्योग विभाग से सटे एक आहाते में टुटेजा ने परवीन शुक्ला नामक किसी मैनेजर को बिठा दिया है। और उसे कलेक्शन की कमान सौंप दी गई है। परवीन को टुटेजा का पुराना विश्वासपात्र मुलाजिम भी बताया जाता है।




