देर रात जारी स्वास्थ्य विभाग मेडिकल बुलेटिन के अनुसार छत्तीसगढ़ में कोरोना के आज 1411 मरीजों की पहचान हुई है। आज 686 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज भी किया गया है इसके साथ ही 8 संक्रमितों की मौत हो गई है।
कल देर रात तक पाए गए कुल 1411 नए मरीजों के साथ प्रदेश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 31503 हो गई है। इनमें से 16989 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 14237 लोगों का उपचार जारी है। वही अब तक प्रदेश में 277 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है।

इससे ठीक पहले कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया था. बुलेटिन के अनुसार कल प्रदेश में कुल नए 1103 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई थी। जिसमे जिला रायपुर से 251, राजनांगाव से 135, दुर्ग से 128, जांजगीर-चांपा से 100, बिलासपुर से 99, रायगढ़ से 75, बस्तर से 51, धमतरी से 31, बलौदाबाजार से 30, बालोद से 26, महासमुंद से 25, नारायणपुर से 24, सुकमा से 20, मुंगेली व सरगुजा से 19, दंतेवाड़ा से 12, जशपुर से 11, बलरामपुर व बीजापुर से 10 कोंडागांव से 8, कबीरधाम से 7, सूरजपुर व कांकेर से 4, बेमेतरा से 3, कोरबा से 1 मरीज शामिल है| वही 686 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए थे और 08 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई थी।




