छत्तीसगढ़

सीआरपीएफ के 211 वी बटालियन ने ‘खेलो इंडिया खेलो’ के तहत् मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन के अवसर पर बॉलीबाल खेल का आयोजन

211 वी बटालियन सीआर पीएफ थाना पायलीखण्ड जुगाड़ में नक्सल विरोधी अभियान हेतु तैनात हैं। 211 वी बटालियन सीआर पीएफ द्वारा हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद जयंती 29 अगस्त को मनाई गई। इसे प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। सीआर पीएफ में 3 साइड वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया। कमाडेंट 211 बटालियन कमाण्डेंट संजीव रंजर के दिशा निदेर्शानुसार 211 बटालियन में 3 ए साईड फेंन्डली वॉलीबॉल मैच ग्रामीणों युवा एवं इस समवाय के जवानों की बीच कराया गया।इस अवसर पर सहायक कमाण्डेन्ट संजय कुमार व थाना प्रभारी सुमन पोया एवं तौरंगा, जांगडा, अमाड़, साईबिन कछार पंचायतों के सरपंच परमेश्वर नेताम,श्रीमति मिथुला बाई, पुस्तम कुमार नेताम एवं कैलास नेताम व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इसको ग्रामवासियों द्वारा बहुत ही सराया तथा इसको जनता तथा पुलिस के बीच बेहतर तालमेल का जरिया भी बताया।

Related Articles

Back to top button