inh24छत्तीसगढ़

राजनांदगांव जिले के ग्रामीण इलाको कोरोना वायरस के नए नए मामले आने लगे, ग्रामीण इलाको में 24 अगस्त सोमवार तक सम्पूर्ण लाक डाउन

राजनांदगांव जिले के ग्रामीण इलाको मे कोरोना की भयावह स्थिती दिखाई देने लगी है छुईखदान क्षेत्र लगातार नये कोरोना पांजिटिव की पहचान होने से प्रशासन ने 24 अगस्त सोमवार तक सम्पूर्ण लाक डाउन को आगे बढा दी है

राजनांदगांव जिले के छुईखदान क्षेत्र मे कोरोना की भयावह स्थिति दिखाई देने लगी है अभी तक ब्लाक मे 36 कोरोना संक्रमित मरीजो की पहचान की जा चुकी है वही गुरुवार को कोरोना से कुटेली खुर्द की एक युवती की मौत हो गई है जिससे प्रशासन मे हडकम्प की स्थिती बनी हुई है वही ग्रामीणो दहशत मे है इसी के चलते प्रशासन ने छुईखदान मे 24 अगस्त सोमवार तक सम्पूर्ण लाक डाउन का फैसला लिया है और छुईखदान मे लाक डाउन आगे बढा दिया है । इससे पूर्व दो दिनो 20 -और 21 अगस्ता को लाक डाउन किया गया था ।

लाक डाउन के दौरान सब्जी दूध पेट्रोल मेडीकल स्टोर जैसे आवश्यक सेवाए को सुबह 7 बजे से 12 बजे तक ही छूट दी गई है इससे पूर्व 20 और 21 अगस्त को लाक डाउन किया गया था लेकिन युवती के मौत के बाद से लाक डाउन को 24 आगस्त सोमवार तक बढा दिया है प्रशासन ने लोगो से अपनी सुरक्षा का ख्याल रखने की अपील की है प्रशासन के लोगो ने व्यवसायिक प्रतिष्ठानो एव जन प्रतिनिधियो की एक बैठक लेकर लाक डाउन का सहयोग करने कहा है इसी तरह एसडीएम दीप्ती वर्मा ने लोगो से लाकडाउन का पालन करने मे सहयोग देने की आपील की है इस मौके पर एसडीएम दीप्ती वर्मा ने लोगो से सोसल डिस्टेन्स का पालन सहित मास्क लगाने की हिदायत दी है

उल्लेखनीय है कि छुईखदान मे अभीतक 36 कोरोना पाजिटिव की पहचान की है जिनमे से 21 लोग ठीक होकर घर जा चुके है वही 15 लोगो का उपचार अस्पताल मे किया जा रहा है कोरोना से एक युवती की मौत भी हो चुकी है ।

Related Articles

Back to top button