inh24छत्तीसगढ़

राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में रात्रि गश्त पर निकली पुलिस वालो पर हमला, एक जवान घायल

राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में रात्रि गश्त पर निकली पुलिस पार्टी के उपर हमला कर एक जवान को घायल करने वाले भिलाई के युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

डोंगरगढ़ क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी रात्रि गस्त पर निकली थी तभी रात लगभग 3 बजे छीरपानी मार्ग के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध युवक दिखाए दिए, जिनसे पूछताछ करने की कोशिश की गई तो उन्होंने मोटरसाइकिल तुमड़ीबोड मार्ग की ओर दौड़ा दी, जिनका पीछा करते हुए खल्लारी मोड़ के पास उन्हें रोका गया तो उनमें से एक युवक ने आरक्षक रवेन्द्र नेताम पर चाकू से वार कर दिया। जिससे वह घायल हो गए और उसका फायदा उठाकर युवक फरार हो गया। घायल जवान को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है।

इस संबंध में एसडीओपी चंद्रेश ठाकुर ने कहा कि दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया गया है। जिन्होंने तीसरे युवक का नाम अभिषेक उर्फ भालू निवासी तितुरडीह जिला दुर्ग बताया है जल्द ही उक्त युवक को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

इस मामले में पुलिस ने दो युवक शहफुद्दीन उर्फ राजा कुरैशी व समीर शेख निवासी तितुरडीह जिला दुर्ग को गिरफ्तार किया है। तीनो युवकों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने व जान से मारने की नीयत से धारा हमला करने का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

Related Articles

Back to top button