छत्तीसगढ़

लोकवाणी में इस बार ‘पानी की परवाह‘ पर होगी बात, फ़ोन कर इस नम्बर पर दीजिए अपने सुझाव

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  लोकवाणी में इस बार ‘पानी की परवाह‘ विषय पर प्रदेशवासियों से बात करेंगे। इस संबंध में कोई भी व्यक्ति आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नम्बर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर  25, 26 एवं 27 मार्च को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकार्ड करा सकते हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 9वीं कड़ी का प्रसारण आगामी 12 अप्रैल को होगा।  लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय न्यूज चैनलों से सुबह 10.30 से 10.55 बजे तक होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button