छत्तीसगढ़

भिलाई के BSP प्लांट में गैसलीक, रिसाव से एक DGM व 5 कर्मी सहित 6 कर्मी प्रभावित

भिलाई इस्पात संयंत्र में गैस रिसाव की खबर सामने आ रही है। गैस रिसाव से एक DGM व 5 कर्मी सहित 6 कर्मी प्रभावित हुए हैं। जिनमें से 3 कर्मी गंभीर रुप से प्रभावित बताए जा रहे हैं। यह घटना संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस 8 मे हुई है।

सभी घायल कर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि 3 गंभीर घायल कर्मियों का ICU मे उपचार चल रहा है। गैस से आहत सभी 5 राइट्स के कर्मचारी बताए गए हैं। गंभीर रुप से घायल कर्मचारियों में लोको चालक अभिषेक आनंद 26 साल निवासी नेहरू नगर पूर्व, सिग्नल मेन बालकृष्णा 27 साल निवासी खुर्शीपार, लोको चालक खुर्शीपार निवासी के.नागराज 33 साल, गैस से ज्यादा आहत हुए है।

आपको बता दें कि राइट्स के कर्मचारी संतोष कुमार व कालीदास का उपचार A1 में चल रहा है। मौके पर सुबह-सुबह पहुंचे ब्लास्ट फर्नेस के DGM राजेश कुमार भी गैस रिसाव से प्रभावित हुए। उनका उपचार भी सेक्टर 09 हॉस्पिटल मे चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button