गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत छत्तीसगढ़ को शामिल नहीं किए जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर नाराजगी जताई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के एक भी जिले को शामिल ना करना केंद्र द्वारा संघीय ढांचे पर संकीर्ण राजनीतिक मानसिकता को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में 11 में से 9 सांसद भाजपा को दिए हैं. फिर भी छत्तीसगढ़ महतारी और उसके बच्चों के साथ अन्याय?



