छत्तीसगढ़

खबर का असर- गृह मंत्री ने दुर्ग सेंट्रल जेल में कैदी द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी मामले पर दिए जांच के निर्देश

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने दुर्ग सेंट्रल जेल में कैदी द्वारा लगाई फांसी लगाकर खुदकुशी मामले की जांच के निर्देश दिये हैं। गृहमंत्री ने घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस महानिदेश संजय पिल्ले से फ़ोन पर चर्चा की घटना की पूरी जानकारी ली और त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

बताया गया है कि कैदी हत्या की सजा काट रहा था और जेल के अस्पताल में चादर से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मौके पर पुलिस पहुंच मामले की जांच में जुटी है।

यह था मामला

Related Articles

Back to top button