छत्तीसगढ़

गरियाबंद में मां बेटे पाए गए कोरोना संक्रमित, जिले में फिर 3 मरीज, जानिए कहां

प्रतीक मिश्रा गरियाबंद- जिले में आज फिर तीन कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं, मिली जानकारी के मुताबिक संक्रमितों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं, तीनों क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रहे हैं और तीनों बाहर से आए हैं।

बताया जा रहा है कि यह सभी मरीज देवभोग विकासखण्ड के है। जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनआर नवरत्न ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि तीनों मरीज देवभोग विकासखंड के हैं, इनमें से दो महिलाएं और एक युवक शामिल हैं, दो मरीज देवभोग क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रहे हैं और एक मरीज चिचिया गांव की रहने वाली है।

बता दें कि देवभोग सेंटर के दोनों संक्रमित मरीज मां बेटा है जो कुछ दिन पहले मुंबई से वापस लौटे हैं, वही चिचिया में जो महिला संक्रमित हुई है वह भी दूसरे प्रदेश से वापस लौटी हैं, फिलहाल तीनों को रायपुर रिफर करने की तैयारी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button