छत्तीसगढ़
पान मसाला कारोबारियों पर स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 200 अधिकारियों ने मारा पूरे राज्य में छापा, करोड़ो के टैक्स चोरी का अंदेशा
पान मसाला बेचने वालों पर स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्रवाई हुई है. 200 से अधिक अफसरों की टीम ने राज्य भर में छापे मारे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर, कोरबा और जांजगीर समेत कई जिलों में छापेमार कार्रवाई की गई है। कहा जा रहा है कि छापेमारी में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा हो सकता है.




