छत्तीसगढ़राशिफल - अध्यात्म

20 April 2020 – कैसा होगा आज आपका दिन, क्या करें कि दिन हो फलीभूत, जानिए आज का राशिफल

मेष: आज जीवनसाथी से सहयोग तथा लाभ की संभावना है, फिर भी कुछ मामलों में विवाद उत्पन्न हो सकता है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। खानपान को लेकर लापरवाही न बरतें। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा।

वृष: आज घर-परिवार के लोग तथा रिश्तेदार आपके कार्य तथा व्यवहार से प्रसन्न होंगे। यात्राएं लाभकारी होंगी। आज झूठे आरोप लग सकते हैं। अपनी इमेज को लेकर लापरवाह न बनें बल्कि इस ओर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है।

मिथुन: आज अधिकारियों का समर्थन मिलेगा। परिवार में घर के बड़ों का साथ मिल सकता है। कार्य तथा यात्रा के लिए समय अनुकूल है। आज अपने मन-बुद्धि को असंयमित न होने दें। कार्यक्षेत्र में विवाद से बचें।

कर्क: आज आमदनी सामान्य रहेगी, लेकिन खर्च अधिक रहेगा। भूमि-भवन और वाहन की खरीद का योग है। क्या न करें- आज अनावश्यक विवादों में खुद को न उलझाएं। पारिवारिक समस्या हो सकती है , बड़ों का ध्यान रखें।

सिंह: आज किसी शुभ कार्य के होने का संकेत सितारे दे रहे हैं। विदेश जाने के लिए यदि लंबे समय से तैयारी कर रहे हैं, तो इंतजार खत्म हो सकता है। शत्रु पक्ष के प्रति लापरवाही न बरतें। शंकर जी का ध्यान करें।

कन्या: आज साहस पराक्रम खूब बढ़ा रहेगा। संपत्ति संबंधी विवाद उत्पन्न हो सकता है। सुदूर की यात्राएं फलदायी होंगी। आज जीवनसाथी से किसी प्रकार का वैचारिक मतभेद न रखें। प्यार जीवन में बढ़ा आ सकती है।

तुला: मान-सम्‍मान में वृद्धि का योग बना हुआ है। आप निर्णय लेने में कठिनाई महसूस करेंगे, लेकिन अंतत: सही निर्णय लेंगे। यदि किसी रोग से पीडि़त हैं, तो उसे लेकर लापरवाही न करें। उचित चिकिसकीय मार्गदर्शन लें।

वृश्चिक: आज संतान पक्ष से थोड़ा तनाव हो सकता है। बहुत प्रयास के बाद ही धन की प्राप्ति संभव है। खर्च बहुत अधिक रहेगा। आज धन और कार्य के मामले में आवेग से बचें। मन खिन्न हो सकता है पर धैर्य रखें।

धनु: आज धर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अच्छे और रचनात्मक लोगों का साथ मिलेगा। शत्रुओं पर हावी होंगे, फिर भी कुछ गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं। समस्याओं को नजरअंदाज न करें।

मकर : आज मान-प्रतिष्ठा के लिए अच्छा समय है। अपने से वरिष्ठ लोगों से मतभेद के बावजूद सहयोग लेने में सफल होंगे। विचारों में थोड़ी तीव्रता रहेगी। किसी करीबी मित्र से विवाद न करें। अध्यात्म की दृष्टि से दिन सफल होगा।

कुंभ: आपको सुखद समाचार मिलने के आसार हैं। किसी प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं, तो सफलता मिलने की पूरी संभावना है। यात्रा करते और वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी रखें। अनायास व्यय के संकेत दिखाई दे रहे हैं।

मीन : आज धन का आगमन अच्छा रहेगा। प्रेम में वृद्धि होगी, लोगों का साथ व सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज कार्य में शॉर्टकट तरीका न अपनाएं। दाम्पत्य जीवन तनावपूर्ण हो सकता है, पार्टनर की भावनाओं का ख्याल रखें।

Related Articles

Back to top button