छत्तीसगढ़

दूसरे की जमीन को अपनी बता लूट लिए 2 करोड़, राजधानी रायपुर से लगा मामला

राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर में 2 करोड़ की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के मुताबिक फर्जी दस्तावेजों के सहारे युवकों से ठगी की गई है।

राजधानी से लगे अभनपुर में आरोपी ने फर्जी दस्तावेज के सहारे दूसरे की जमीन को अपना बताकर दो करोड़ में बेच दिया था पर नामांतरण के समय इस बात की कलई खुल गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पूरा मामला अभनपुर के ग्राम छछानपैरी का मामला है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button