छत्तीसगढ़

गरियाबंद में कोरोना ब्लास्ट, एक ही दिन में 16 नए मरीजों की पहचान, जानिए कहां से

प्रतीक मिश्रा गरियाबंद- जिले में आज बड़े पैमाने पर कोरोना ब्लॉस्ट हुआ है। एक ही दिन में 16 मरीज सामने आए है। जिसमें गरियाबंद शहर के 3 और राजिम क्षेत्र से 13 मरीज सामने आए है। राजिम बीएमओ वीरेंद्र हिरोदिया ने जानकारी देते हुए बताया कि राजिम में आज 13 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमे दो महिलाएं भी शामिल है, वही 8 एक राइस मिल के कर्मचारी है।

उन्होंने बताया कि राजिम के पथर्रा से एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, महिला के पति की रिपोर्ट कल पॉजिटिव आई थी, इसके अलावा गरियाबंद रोड स्थित एक राइस मिल के 8 कर्मचारियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है, इसके अलावा मंडी में काम करने वाली एक महिला और दत्तात्रेय मन्दिर के पुजारी की रिपोर्ट भी पॉजिटव आई है। परसदा जोशी गांव के एक पिता पुत्र की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

वही जिला मुख्यालय गरियाबंद में भी 3 मरीजो की पुष्टि हुई है। इनमे दो एक ही परिवार के है वही एक अन्य की जानकारी सामने आई है, जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनआर नवरत्ने ने जानकारी देते हुए बताया कि एक्सिस बैंक के एक कर्मचारी के परिवार के दो सदस्य पॉजिटिव आये है। इसके अलावा एक अन्य पुरुष की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। फिलहाल सभी को जिला कोविड अस्पताल शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button