सूरजपुर – गांधी परिवार पर की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ता भड़के, फूंका असम के मुख्यम्नत्री का पुतला – cgtop36.com

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा उत्तराखंड में चुनाव प्रचार के दौरान गांधी परिवार पर की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ता भड़क उठे है जिसके विरोध में आज सूरजपुर जिला मुख्यालय में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने संयुक्त रूप से असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका।
कार्यकर्ताओ ने असम के मुख्यमंत्री से कांग्रेस और गांधी परिवार से सार्वजनिक रूप में माफी मांगने की मांग की युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जफर हैदर के निर्देशानुसार युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के संयुक्त नेतृत्व में ब्लाक कांग्रेस कार्यालय से पदयात्रा करते हुए अग्रसेन चौक में पुतला दहन किया गया कार्यकर्ताओं ने भाजपा और असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
उन्होंने भाजपा पर भारत की परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों के हनन का भी आरोप लगाया कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के हर नागरिक का सम्मान करती है और कभी भी किसी पर इस तरह की अभद्र टिप्पणी नहीं करती लेकिन भाजपा के वरिष्ठ नेता और असम के मुख्यमंत्री द्वारा की गई टिप्पणी बेहद शर्मनाक है निगम भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को इस मामले में दखल देते हुए असम के मुख्यमंत्री को माफी मांगने पर मजबूर करना चाहिए कार्यकर्ताओ ने बड़े ही आक्रोश के साथ पुतला दहन किया।




