कांग्रेस सरकार माफिया राज बनी हुई है और किसानों के साथ धोखाधड़ी कर रही- नितिन नवीन – cgtop36.com

सूरजपुर में आज बिहार के पथ निर्माण विभाग के मंत्री व छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन सुरजपुर दौरे पर रहे जहा भाजपा जिला कोर कमेटी की बैठक लेकर जिला और मंडल स्तर तक के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चर्चा किए।
इसके साथ ही आजीवन भाजपा सहयोग राशि की जानकारी लिए और मंडल स्तर के पदाधिकारियों से भी वन टू वन चर्चा कर आगामी विधानसभा चुनाव 2023 की मजबूती पर चर्चा कर दिशा निर्देश भी दिए,,जहा भाजपा प्रदेश सह प्रभारी ने प्रदेश के कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के भूपेश बघेल सरकार माफिया राज बनी हुई है और किसानों के साथ धोखाधड़ी कर रही है।
वही केंद्र से मिले बजट की राशि का दुरुपयोग कर खजाना सोनिया और राहुल गांधी को भरने में लगे हुए है,,ऐसे में भाजपा के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता कांग्रेस सरकार के खिलाफ जल्द ही मोर्चा खोल प्रदर्शन करेगी।




