धमतरी महाबंध का दिखा बड़ा असर, व्यापारियों ने स्वस्फूर्त रखा बंद, श्री राम हिंदू संगठन के कार्यकर्ता थे सुबह से नजरबंद
श्री राम हिंदू संगठन के आवाहन पर महाबंध का दिखा असर दुकाने रही स्वस्फूर्त बंद हिंदू व्यापारियों का मिला समर्थन : श्री राम हिन्दू संगठन धमतरी

धमतरी- श्री राम हिंदू संगठन के द्वारा धमतरी शहर महाबंद का आवाहन किया गया था जिसके चलते धमतरी में व्यापारी एवं धर्म सेना व अन्य हिंदू संगठनों का समर्थन प्राप्त रहा। आज शहर में सुबह से ही बन्द का असर देखने को प्राप्त हुआ ज्यादातर दुकानें सुबह से ही बन्द रही।
लेकिन पुलिस प्रशासन अपनी नाकामी से उपजे आक्रोश के खिलाफ बन्द को विफल करने श्री राम हिन्दू संगठन एवं धर्मसेना के प्रमुख पदाधिकारि प्रवीण साहू, प्रतीक सोनी, कोमल संभाकर, चेज्ञा फुटान, नामदेव राय, रिंकू सेन, संजय सिन्हा, पियूष पारख,वेद प्रकाश, पुष्पेन्द्र साहू जय दिप विस्वास, इनके साथ और 10 कार्यकताओं को हिन्दू युवाओ पर प्रभाव रखने वाले सभी प्रमुख चेहरों को सुबह से ही नजर बन्द कर दिया गया था।
राजधानी के इस इलाके में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, अश्लील हालत में युवक युवती पकड़े गए
श्रीराम हिन्दू संगठन तथा अन्य हिन्दूवादी कार्यकर्ताओं ने रुद्री थाने पहुचकर अपने कार्यकर्ताओं को मुक्त करने की मांग करने लगे अंत मे पुलिस प्रशासन ने बिना किसी कार्यवाही तथा निशर्त सभी नजर बन्द हिंदूवादी कार्यकर्ताओं को मुक्त किया।
सुबह से प्रशासन ने बन्द को असफल करने सारे हथकंडे अपना चुकी थी उसके बाद भी समाज एवं व्यापारी बन्दुओ के सहियोग से आज बन्द पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं सफल रहा।




