ऐसे हुई पति की हत्या, की बगल में सोई पत्नी को हवा तक नहीं लगी

मध्य प्रदेश। मप्र – के विदिशा जिले से अजीबो-गरीब खबर आई है. यहां एक पत्नी सो रही थी, उसे पता ही नहीं चला कि उसके पति की हत्या हो गई. कोई उसके पति का चेहरा और जबड़ा बेरहमी से काट गया. दोनों की शादी को महज 15 दिन ही हुए हैं और दुल्हन एक दिन पहले ही मायके में आई थी. घटना के वक्त परिवारवाले होशंगाबाद नर्मदा नहाने गए थे. पुलिस का शक पत्नी पर जा रहा है. जांच जारी है.
जानकारी के मुताबिक, घटना विदिशा से 70 किलोमीटर दूर मलिया खेड़ी गांव की है. पुलिस ने बताया कि उसे किसी शख्स की हत्या की सूचना मिलि. यहां आकर देखा तो सोनू की लाश पड़ी है. पूछताछ में पता चला कि सोनू (पिता मोहर प्रजापति) की 22 साल की पत्नी जब नींद से उठी तो उसने पति की लाश देखी. पत्नी ने इसकी जानकारी पड़ोसि
जानकारी के मुताबिक, पुलिस के मुताबिक घटना के वक्त ये दोनों ही घर में थे. दोनों की शादी 20 जून को हुई थी. उसके बाद महिला मायके चली गई. वो एक दिन पहले ही सुसराल आई थी. इसके बाद मोहर बेटे और बहू को छोड़कर परिवार के साथ नर्मदा नहाने होशंगाबाद चले गए. मृतक के भाई के कहा कि उनके परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है.
SDOP आरपी रावत ने बताया कि जांच की जा रही है. मृतक की शादी 20 जून को ही हुई थी. उसकी पत्नी भी एक दिन पहले ही घर आई है. घटना स्थल पर दोनों की चारपाई आस-पास ही लगी थी, फिर भी रात को कत्ल हो गया. सारे पहलुओं पर ध्यान रखते हुए जांच कर रहे हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और भी स्पष्ट हो जाएगी.




