छत्तीसगढ़
अब शासकीय कर्मचारी और अधिकारी नहीं ले सकेंगे 24 तक छुट्टी, यह है बड़ी वजह
छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां जोरो पर है। रायपुर में 24 दिसंबर तक अब शासकीय कर्मचारी और अधिकारी छुट्टी नहीं ले सकेंगे। आज कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ एस भारतीदासन ने सभी अधिकारियों और कर्माचारियों के अवकाश रद्द कर दिए हैं।
बता दें कि जिले के सभी शासकीय, अर्धशासकीय, केंद्रीय कार्यालय और भारत शासन के उपक्रमों के कर्मचारियों और अधिकारियों के सभी प्रकार की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। अब आपातकाल की स्थिति में ही अधिकारी और कर्मचारी कलेक्टर के आदेश के बाद छुट्टी ले सकेंगे।
गौरतलब है कि प्रदेश में 21 दिसंबर को निकाय चुनाव के लिए मतदान होना है। जिसके परिणाम की घोषणा 24 दिसंबर को होनी है।




