बिजनेस

मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 19100 के करीब पहुंचा… |


Share Market: घरेलू शेयर बाजार रोज नई ऊंचाइयों को छू रहा है। गुरुवार की छुट्टी के बाद शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी में मजबूत ओपनिंग हुई है। फिलहाल सेंसेक्स 390.81 (0.61%) अंकों की मजबूती के साथ 64,306.23 अंकों के अपने नए ऑल टाइम हाई पर कारोबार कर रहा है।

Share Market: वहीं दूसरी ओर निफ्टी भी 113.65 (0.6%) अंक उछलकर 19,085.75 के अपने नए सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर ट्रेड करता दिख रहा है।हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार की बंपर तेजी में आईटी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी दिखी। निफ्टी में पावर ग्रिड और एशियन पेंट्स के शेयर दो-दो फीसदी से अधिक की तेजी के साथ कारोबार करते दिख रहे हैं।

read more- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को आएंगे रायपुर, बड़े आमसभा को करेगें संबोधित

Share Market: इससे पहले बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 500 अंकों की मजबूती के साथ के साथ 63,915 अंकों के लेवल पर बंद हुआ था। वहीं रुपया डॉलर के मुकाबले 0.02 (-0.02%) अंकों की कमजोरी के साथ 82.04 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में विदेशी संस्थागत निवेशकों या एफआईआई से 10 अरब डॉलर का मजबूत समर्थन मिलता है इससे दलाल स्ट्रीट पर बुल्स को रिकॉर्ड मजबूती हासिल करने में मदद मिली है।निफ्टी पिछले 3 महीनों में लगभग 12% उछला है।



Related Articles

Back to top button