राजधानी रायपुर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां राजेन्द्र नगर अमलीडीह में ब्याज देने वाले व्यक्ति कमल बंशीवाल द्वारा एक महिला को उसने 60 हज़ार उधार दिया था और महिला उस ब्याज के व्यक्ति को प्रतिदिन 800 रुपए देती थी।
बता दें कि महिला सब्जी बेचने का काम करती थी और लॉकडाउन के चलते महिला का सब्जी का कारोबार 2 महीने से ठप्प था। जिसकी वजह से वो ब्याज का पैसा देने में असमर्थ हो गई थी। इस बात पर आक्रोश में आकर कमल ने महिला को अपने घर बुलाया और उसके साथ मारपीट की। जिसके 5 दिन बाद महिला ने आत्महत्या कर ली।
वहीं महिला केपति ने मीडिया को बताया कि महिला की मृत्यु के 7 दिन बाद भी कोई आरोपी गिरफ़्तार नही हुआ हैं। जिसके बाद पूर्व पार्षद गोविंद मिश्रा ने एसपी को ज्ञापन सौंपा और निवेदन किया कि इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए।




