छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के ट्वीट ने खलबली मचाई हुई है। लोग इस ट्वीट का कई तरह से मतलब निकालने में कसार नहीं चूड रहें हैं तो वहीं अब भाजपा ने भी इस मामले में पलटवार किया है। भाजपा ने स्वास्थ्य मंत्री के ट्वीट को रीट्वीट कर कहा कि आपका शर्मिंदा होना उचित है। आप भले इंसान हैं लेकिन, ज़ुल्म को चुपचाप सहना भी ज़ुल्म है। मंत्री बने रहने के लिए आप धोखा देने वाले की धौंस न सहें। वादों का बंदूक़ आपके कंधे पर रख कर ही चलाया गया था। खुल कर बोलिये। युवाओं से न्याय कीजिए। इतिहास क्षमा कर देगा आपको।
आपको बता दें कि कल स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने राज्य के युवाओं को सम्बोधित करते हुवे कहा है कि सभी बेरोज़गार, शिक्षा कर्मियों, विद्या मितान, प्रेरकों एवं अन्य युवाओं की पीड़ा से मैं बहुत दुखी और शर्मिंदा हूँ। उन्होंने कहा कि जन घोषणा पत्र के माध्यम से जो वायदा आपको किया था, मैं उस पर अटल हूं। यही लिखा था कि विश्वास दिला रहा हूँ कि सरकार प्रयास कर रही है। हम आपके साथ हैं और साथ रहेंगे।



