रायपुर में जंगल सफारी और नंदनवन को लॉक डाउन के बाद अब पर्यटकों के लिए खोला जाएगा. इस आशय का पत्र वन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक यहां सफारी करने के लिए आने वाले पर्यटकों को मास्क लगाने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान होगा।
आदेश में कहा गया है कि यहां आने वाले लोगों को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की तरफ जारी गाइडलाइन का भी पालन करना होगा। इसके साथ ही सभी पर्यटकों का मोबाइल नंबर और अन्य रिकॉर्ड नोट किया जाएगा। यहां आने वाले सभी व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की जाएगी. कोरोना संक्रमण को देखते हुए सफारी में 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और 10 वर्ष कम के बच्चों और गर्भवती महिलाओं प्रवेश नहीं दिया जाएगा।




