
दुर्ग जिले में कोरोना के रिकॉर्ड नए मरीज मिल रहे हैं। एक दिन में 800 के करीब नए संक्रमित मरीज मिलने के बाद कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भूरे ने जिले में आज धारा 144 लागू कर दिया है। बता दें कि दुर्ग में 23 क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
read also..सरगुजा – कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन
इसके साथ ही कलेक्टर ने होली के सार्वजनिक आयोजन सहित अन्य आयोजनों में भी प्रतिबंध लगाया है। वहीं बिना मास्क लगाए मिलने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन द्वारा एक ओर जहां कोरोना के बढते संक्रमण को रोकने के लिए कार्रवाईयां तेज कर दी गई है, तो वहीं जो संक्रमित हो गए हैं उनके लिए व्यवस्था की जा रही है। जिला कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर भूरे ने जानकारी देते हुए बताया कि हर प्रकार से कार्य किए जा रहे है। इसके साथ ही उन्होने आम लोगों से कोविड 19 के नियमों का पालन अवश्य करने की अपील की है।
read also..छत्तीसगढ़ – युवती से दुष्कर्म फिर डरा-धमकाकर कराया गर्भपात, सरपंच गिरफ्तार
बुधवार को जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार दुर्ग में 793 नए मरीजों की पुष्टि हुई। रिकॉड नए मरीज मिलने के बाद 23 क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया। वहीं आज जिले में धारा 144 लागू कर दिया गया है। लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है।
read also..रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 25 किलो गांजा के साथ देवर और भाभी गिरफ्तार
वहीं छत्तीसगढ़ की बात करें तो कल जारी स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसारछत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश में कुल 2106 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। वही 479 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है और 28 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है। बता दें कि अब प्रदेश में 11934 मरीज सक्रीय है।




