inh24खेल जगत

विराट के इंस्टाग्राम पर हैं इतने फॉलोवर्स, भारतीयों में सबसे ऊपर, यहां भी तोड़े विराट ने रिकॉर्ड

कप्‍तान विराट कोहली ने मैदान के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी धमाल मचाया है। आपको बता दें कि दुनिया के सर्वश्रेष्‍ठ बल्‍लेबाजों में शामिल विराट कोहली इंस्‍टाग्राम पर सबसे ज्‍यादा फॉलो किए जाने वाले पहले भारतीय बन गए। इंस्‍टाग्राम पर विराट कोहली के 70 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। इंस्‍टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने टॉप 10 भारतीय सेलिब्रिटीज में अकेले खिलाड़ी हैं।

Read Also – हरभजन सिंह अपने बिजली बिल देख कर चौके, कंपनी से पूछे, क्या पूरे मोहल्ले का बिल मेरे ही बिल में जोड़ दिए

आपको बता दें कि इंस्‍टाग्राम पर सबसे ज्‍यादा फॉलो किए जाने वाले खिलाड़‍ियों की लिस्‍ट में विराट कोहली चौथे नंबर पर काबिज हैं। पुर्तगाल और यूवेंटस के स्‍टार स्‍ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो विश्‍व में सबसे ज्‍यादा इंस्‍टाग्राम पर फॉलो किए जाने वाले खिलाड़ी हैं। वह इंस्‍टाग्राम पर सबसे ज्‍यादा फॉलोअर्स बनाने के मामले में नंबर-1 पर काबिज हैं। रोनाल्‍डो के 232 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

Read Also – महिला खिलाडी एलिस पैरी और मैट टोमुआ हुए एक-दूसरे से अलग…जानिए वजह

बता दें कि रोनाल्‍डो के बाद दूसरे स्‍थान पर अर्जेंटीना और बार्सिलोना के सुपरस्‍टार लियोनेल मेसी काबिज हैं, जिनके 161 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं तीसरे स्‍थान पर भी स्‍टार फुटबॉलर ही काबिज हैं। ब्राजील और पेरिस सेंट जर्मेन के स्‍टार फुटबॉलर नेमार 140 मिलियन फॉलोअर्स के साथ इस लिस्‍ट में तीसरे स्‍थान पर जमे हुवे हैं।

Read Also – गांगुली ने सहवाग से कहा था, ओपनिंग नहीं कर सकते तो भारत के लिए नहीं खेल पाओगे

अगर भारतीय की बात करें तो विराट के बाद इंस्‍टाग्राम पर सबसे ज्‍यादा फॉलोअर्स बॉलीवुड एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के हैं। प्रियंका के 55 मिलियन फॉलोअर्स हैं। जबकि 51.4 मिलियन के साथ श्रद्धा कपूर तीसरे नंबर पर हैं।

Related Articles

Back to top button