inh24खेल जगत

आईपीएल 2020 : IPL प्रेमियों के लिए बड़ी खबर, 19 सितंबर से UAE में होगा शुरू, जाने, फाइनल मैच कब होगा

IPL चेयरमैन बृजेश पटेल ने कहा है है कि इस टी20 लीग का आगाज 19 सितंबर को UAE में होगा, जबकि फाइनल मैच 8 नवंबर को खेला जाना है। IPL का आयोजन 29 मार्च से होना था, लेकिन कोविड-19 संक्रमण के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। भारत में कोविड-19 महामारी के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए इस टी20 लीग को यूएई में कराने का फैसला लिया गया।

आईपीएल संचालन परिषद की अगले सप्ताह बैठक होगी, जिसमें आईपीएल के शेड्यूल को अंतिम रूप दिया जा सकता है। खबरों की माने तो भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपना प्लान फ्रेंचाइजी टीमों को भी बता दिया है।

इस साल टी20 वर्ल्ड कप अक्टूबर-नवंबर में खेला जाना था, जबकि एशिया कप का आयोजन सितंबर में होना था, लेकिन कोविड-19 के चलते यह दोनों टूर्नामेंट्स स्थगित कर दिए गए।

read also,,आज रिलीज होगी सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा, जानें, कहाँ और किस वक्त होगी रिलीज

Related Articles

Back to top button