inh24छत्तीसगढ़

गरियाबंद -कवर्धा कांड को लेकर विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में गोहरापदर में मंत्री मोहम्मद अकबर का पुतला दहन

गिरीश गुप्ता गरियाबंद – गोहरापदर आज ग्राम गोहरापदर बस स्टैंड में विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में कवर्धा में बीते दिनों हुए भगवा ध्वज के अपमान एवं हिंदू वीरों पर की गई कार्यवाही के विरोध में प्रदेश सरकार में मंत्री एवं कवर्धा के विधायक मोहम्मद अकबर का पुतला दहन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित अनुषांगिक संगठन भाजपा के मंडल अध्यक्ष गुरूनारायण तिवारी ने कहा कि कवर्धा में हुए हिंदू धर्म के प्रतिक,पवित्र भगवा ध्वज के अपमान का कार्य अत्यंत ही निंदनीय हैं.भगवा ध्वज का अपमान करने वाले समाज का प्रदेश सरकार संरक्षण कर रही है एवं कवर्धा में बहुसंख्यक हिंदू समाज के लोगों पर दंडात्मक कार्यवाही कर उन्हें बेवजह जेल में डाल रही है.सरकार का एकतरफा व्यवहार अत्यंत दूर्भाग्यजनक है.हम इसका कड़ा विरोध करते हैं,साथ ही सरकार में मंत्री एवं कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर के इस्तीफे की मांग करते हैं।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विश्व हिंदू परिषद के अनुषांगिक संगठन बजरंग दल के प्रखंड संयोजक विकास अग्रवाल जी,भाजयुमो जिला प्रचार प्रसार मंत्री चंद्रप्रकाश साहु जी,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष गोवर्धन मरकाम,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर मंत्री क्षितिजनारायण तिवारी,भाजयुमो मंडल प्रचार प्रसार मंत्री लिकेश वैष्णव,अनंत नारायण तिवारी,पदमन नागेश,तुलसी सेन,रोहित नागेश, सुरेश यादव,मनोज वैष्णव,सुभाष यादव,मोहन यादव,लिकेश नागेश,भक्तचरण दौरा,हेमराज यादव,दूलेश्वर नागेश,दिनेश यादव, अजय यादव,मानस यादव,टेकसर यादव आदि हिन्दू समाज के लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button