inh24छत्तीसगढ़

कका तो मंजे खिलाड़ी हरे, जब सीएम भुपेश के किक के बाद स्टेडियम से आने लगी आवाज

भिलाई के सेक्टर-9 फुटबॉल स्टेडियम (Football Stedium) के लोकार्पण के लिए सीएम भूपेश पहुंचे तो उनमें खिलाड़ी का रंग दिखाई दिया. भूपेश बघेल यहां पहुंचे तो उन्होंने अपने शानदार फुटवर्क दिखाया. भूपेश बघेल ने फुटबॉल को जोरदार किक लगाया. इसके बाद वहां उपस्थित दर्शकों में से एक सुर में आवाज आई कि कहा त मंजे खिलाड़ी हरे।

बता दें कि मुख्यमंत्री का फुट वर्क मोशन ऐसा जोरदार था, जिससे वह मंजे हुए खिलाड़ी ही नजर आ रहे थे. ऐसा लग रहा था कि किसी टीम को पेनल्टी स्ट्रोक मिला है और किसी अच्छे खिलाड़ी को गोल करने का अवसर दिया गया है और वह इस अवसर का पूरी तरह लाभ उठाकर शानदार शॉट खेलता है।

मुख्यमंत्री भुपेश ने कहा कि भिलाई में खेलों की शानदार अधोसंरचना हमने तैयार की है. बीते 3 सालों में अनेक खेल स्टेडियम का लोकार्पण हमने किया है. इससे निश्चित रूप से हमारे खिलाड़ियों को बहुत सुविधा मिल रही है. भिलाई खिलाड़ियों का हब रहा है. यहां लगातार खेल अधोसंरचना को बढ़ाने की दिशा में हम कृत संकल्प हैं. सुंदर फ्लडलाइट स्टेडियम लोगों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा. मुख्यमंत्री ने फुटबाल खिलाड़ियों से कहा कि आप लोगों के खेलने के लिए और प्रैक्टिस के लिए यह मैदान शानदार साबित होगा.

Related Articles

Back to top button