5 January 2022 – क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल

मेष राशि – आज का दिन अच्छा रहेगा। अपनी योजनाओं की जानकारी किसी को न दें, कोई लाभ उठा सकता है। धन संबंधी स्थिति कमजोर रहेगी। तनाव बढ़ सकता है। किसी के साथ विवाद हो सकता है। धैर्य से काम लें। विरोधी पक्ष आपको उलझाने की कोशिश करेगा, लेकिन आपको अपने विवेक से कार्य करना चाहिए। कर्ज की रकम वापस होने में दिक्कत होगी।खानपान को लेकर लापरवाही न करें।
वृषभ राशि – आज चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। जिस लक्ष्य के लिए आप काफी दिनों से मेहनत कर रहे हैं उसमें आज सफलता मिल सकती है। वित्तीय दिक्कतों से निजात मिल सकती है। आपको खुशखबरी मिलेगी। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। किसी भी फैसले को जल्दबाजी में न लें। वाहन सावधानी से चलाएं। आपकी सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। संतान पक्ष को लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम बना रहेगा। धर्म-कर्म में मन लगेगा।
मिथुन राशि – आज रकम इन्वेस्ट करते समय सावधान रहें। कारोबार में धन लाभ होगा। छात्रों को पढ़ाई में ज्यादा मेहनत करनी होगी। कला से जुड़े लोगों को लाभ होगा। आज आपकी सेहत में सुधार होगा। कार्यस्थल पर खुशखभरी मिलेगी। किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। बिगड़े हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। कुसंगति को त्यागें। वाणी पर संयम रखें।
कर्क राशि – आज काफी मेहनत करने के बाद भी उचित परिणाम हासिल नहीं होगा। दुखी हो सकते हैं। किसी बात को लेकर तनाव रहेगा। दफ्तर के सहयोगी आपकी आलोचना कर सकते हैं।सेहत ठीक रहेगी। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य रहेगा। रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिल सकते हैं। किसी से वादा न करें। कार्यस्थल पर नए मौके मिल सकते हैं। यात्रा की योजना बनेगी। विरोधियों से सावधान रहें।
सिंह राशि – आज आपको सतर्क रहना होगा। किसी की बात से ठेस लग सकती है। जोखिम लेने से बचें। कामकाजी लोगों को आज ज्यादा मेहनत करनी होगी। नए प्रोजेक्ट पर रकम लगा सकते हैं। कोई आपको धोखा दे सकते हैं। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। बेवजह खर्च न करें। लाइफ पार्टनर के साथ घूमने जाएंगे। विवाद की स्थिति से दूर रहें। खानपान का ध्यान रखना होगा। बुजुर्गों की सलाह से लाभ होगा।
कन्या राशि – आज का दिन अफसरों के लिए शानदार रहेगा। कारोबार में बड़ी डील हो सकती है। बीमारी से मुक्ति मिलेगी। कुसंगति को त्यागें। नशा, जुआ आदि से हानि होगी। रिश्तेदारों का घर आगमन होगा। खर्च ज्यादा हो सकता है। मित्रों से मुलाकात होगी। वाहन आदि खरीद सकते हैं। रकम लगाने से पहले अच्छी तरह से जानकारी हासिल कर लें। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। किसी से विवाद दूर हो सकता है।
तुला राशि – आज आपको अच्छी खबर मिलेगी। किसी की मदद से आपके कार्य पूरे होंगे। आज काफी खुश रहेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें। आज कई मामले आपके पक्ष में हो सकते हैं. काफी दिनों से चल रही दिक्कत दूर हो सकती है। नया काम शुरू करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें तो बेहतर है। परिवार के साथ समय बिता पाएंगे। तनाव की स्थिति दूर होगी। आज का दिन सकारात्मक रहेगा।
वृश्चिक राशि – आप अपनी पुरानी गलतियों को सुधार सकते हैं। किसी से अनर्गल बात न करें, बाद में पछताना पड़ सकता है। आप अपनी समस्या को दूर करने के लिए किसी की मदद ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। धन संबंधी स्थिति सामान्य रहेगी। किसी को आज कर्ज न दें। छात्रों को लाभ होगा। नौकरी मिल सकती है। विवाद दूर होंगे। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिल सकती है।
धनु राशि – आज आप सकारात्मक महसूस करेंगे। दिनचर्या में बदलाव लाएंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। किसी से बहस हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। आपको धन लाभ हो सकता है। कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी। यात्रा से लाभ होगा। विवाहयोग्य युवक-युवतियों का रिश्ता तय हो सकता है। दफ्तर में आपकी सराहना होगी। मानसिक शांति बनी रहेगी। धर्म-कर्म में मन लगेगा।
मकर राशि – आज आज किसी परेशानी में फंस सकते हैं। शासकीय मामले उलझेंगे। आपका किसीसे विवाद हो सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है।आलस्य न करें। दफ्तर के सहयोगी के साथ मतभेद हो सकता है। वाहन चलाते समय लापरवाही न करें। वाणी पर संयम रखें। रूके हुए कार्य पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति ठीकरहेगी। व्यवहार में परिवर्तन हो सकता है।
कुंभ राशि – आज आपको नए अवसर मिल सकते हैं। शुभ समाचार मिलेंगे। किसी मित्र की मदद से आपकी आर्थिक दिक्कत दूर होगी। नया काम लाभ देगा। कारोबारियों को अपने साझेदारों पर नजर रखनी होगी। बोलचाल के दौरान सतर्क रहें। अपनी गोपनीय योजना का खुलासा न करें। जोखिम वाले कार्य सावधानी से करें। आज बड़ा लाभ हो सकता है। आय के साधनों में बढ़ोतरी होगी
मीन राशि – आज आप यात्रा पर जाएंगे। तनाव के अवसर आ सकते हैं। अचानक किसी से विवाद होने की आशंका है। कार्यस्थल पर तनातनी हो सकती है। नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिलने के चांस है। अफसर आपसे खुश रहेंगे। पति-पत्नी के बीच मधुरता रहेगी। धन लाभ हो सकता है। बुजुर्गों को सेहत संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। किसी की मदद कर सकते हैं ।




