inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – चोरी के आठ मोटरसाइकिल सहित दो आरोपी गिरफ्तार, इलाके में अब तक 22 मोटरसायकल हुवे चोरी, एक्शन में पुलिस

सोनू केदारअम्बिकापुर – शहर में मोटरसाइकिल चोरी के मामले लगातार बढ़ रहे है जिनपर नकेल कसने पुलिस चोरों की पतासाजी कर रही है। गांधीनगर पुलिस को इस मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है, गांधीनगर पुलिस ने चोरी की एक स्कूटी सहित आठ मोटरसाइकिल बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Read Also – छत्तीसगढ़ – फर्जी विकलांग प्रमाण पत्र से कर रहे नौकरी का लगाया आरोप, बार बार शिकायत के बाद भी कोई नतीजा नही

पुलिस ने बताया कि,बीते कई दिनों से शहर में बाइक चोरी की वारदात काफी बढ़ गई है। बीते साल भर में गांधीनगर थाना क्षेत्र से ही 22 मोटरसाइकिल चोरी हो चुकी है। पुलिस चोर को पकड़ने मुखबिरों का जाल बिछाकर रखा था तभी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की कुछ व्यक्ति प्रेमा कॉलोनी में रहते हैं जिनके पास कई मोटरसाइकिल हैं जिन्हें वह बेचने की फिराक में है।

Read Also – छत्तीसगढ़- बेटी गई घर से बाहर बिना बताए तो आहत मां ने लगाई फांसी, कॉलोनी में पसरा सन्नाटा

मुखबिर की सूचना पर गांधीनगर पुलिस ने घेराबंदी कर प्रेमा नगर कॉलोनी से दो युवकों को गिरफ्तार कर कब्जे से एक मोटरसाइकिल बरामद किया है, पुलिस ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी जिसका नाम अपनेजर जो प्रेमा कॉलोनी निवासी व दूसरा आरोपी राहुल जो कि सासाराम का रहने वाला है इनके द्वारा रात में घरों से बाहर खड़ी गाड़ियों वह गांधी नगर थाना क्षेत्र के अजिमा में लगने वाले सप्ताहिक बाजार में खड़ी गाड़ियों को चुराया जाता था।

Read Also – छत्तीसगढ़ – मंदिर में फांसी पर लटकी मिली अज्ञात महिला की लाश, पुजारी के उड़े होश

दोनों आरोपियों को गांधीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक स्कूटी सहित आठ मोटरसाइकिल बरामद कर लिया है। आरोपियों के विरुद्ध चोरी का अपराध दर्ज कर न्यायालय पेश किया गया है।

Related Articles

Back to top button