
सोनु केदार अम्बिकापुर – सरगुजा जिले के सीतापुर के हॉस्पिटल कॉलोनी में 41 वर्षीय महिला के आत्महत्या का मामला सामने आया है। मामलें में सीतापुर थाना प्रभारी रूपेश नारंग ने हॉस्पिटल कॉलोनी में 41 वर्षीय महिला मीरा गुप्ता के आत्महत्या के मामलें का खुलासा करते हुए जानकारी दी।
बताया जा रहा है कि 41 वर्षीय हॉस्पिटल कॉलोनी निवासी मृतका मीरा गुप्ता को जब पता चला कि उसकी अपनी बेटी कुमारी साक्षी गुप्ता अचानक घर से बिना बताएँ कहीं चली गई है जिससे आहत होकर उसने क्षणिक आवेश में आकर स्वयं को अपने ही साड़ी से फाँसी का फंदा बनाकर उसमें स्वयं से लटककर अपनी जान दे दी है।
परिजनों ने जब मृतका को देखा कि उसका शव फाँसी के फन्दे पर मृत अवस्था में लटका हुआ है तो अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया। वहीं मृतका के बेटे सौम्य गुप्ता के रिपोर्ट पर सीतापुर पुलिस ने मामलें में मर्ग इंटिमेशन कायम कर लिया है और मामलें में अग्रिम जाँच शुरू कर दी है।




