inh24छत्तीसगढ़

दुर्ग में आज से टोटल लॉकडाउन, बेवजह घूमने वालों पर होगी एफआईआर

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने के लिए दुर्ग में आज से टोटल लॉक डाउन लागू हो गया है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने 6 से 14 अप्रैल तक लॉकडाउन की घोषणा की है। वहीं आज सुबह से ही लॉकडाउन का असर दिख भी रहा है। सभी दुकानें बंद हैं और सड़कों पर वीरानी नजर आ रही है।

बता दें कि लॉकडाउन के दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाओं को छूट दी है। इसके साथ ही बेवजह घूमने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जाएगा। दुर्ग में 15 हजार के करीब कोरोना मरीज पहुंच चुके हैं। वहीं 1 महीने में 100 से ज्यादा मौतें हो हुई हैं। अब प्रशासन ने लॉकडाउन में कोरोना के रोकथाम के उपाए किए हैं। कलेक्टर ने लॉकडाउन में सख्ती के निर्देश जारी किए हैं।

Related Articles

Back to top button