inh24खेल जगत

Road Safety World Series – आज श्रीलंका लीजेंड्स और बांग्लादेश लीजेंड्स के बीच होगा मुकाबला

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज वीर नारायण सिंह स्टेडियम में आज श्रीलंका लेजेंड्स और बांग्लादेश लेजेंड्स के बीच अहम मुकाबला होगा, इसके पहले बांग्लादेश के दो मैच हो चुके हैं। श्रीलंका का यह दूसरा मैच होगा।

read also..Big Breaking – पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं रद्द, आदेश जारी

आज राज्य के खिलाड़ियों को मैच देखने के लिए फ्री एंट्री दी जाएगी, छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने PC में बताया कि खिलाड़ियों को आज रोड सेफ्टी मैच में फ्री एंट्री मिलेगी कोई भी खिलाड़ी फ्री पास ले सकते हैं।

इसके साथ ही खिलाड़ियों को स्टेडियम तक आने—जाने के लिए इनडोर स्टेडियम से बस की व्यवस्था भी की गई है, उन्होंने बताया कि 13 मार्च को सुनील गावस्कर भी रायपुर आएंगे, क्रिकेट के 50 साल पूरे होने पर CM भूपेश बघेल उन्हे सम्मानित करेंगे।

बता दें कि आज बांग्लादेश लेजेंड्स और श्रीलंगा लेजेंड्स के बीच मैच खेला जाएगा। इसके पहले कल इंडिया लेजेंड्स और इंग्लैंड लेजेंड्स के बीच मैच खेला गया था, इस रोमांचक मैच में इंडिया को 6 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

Related Articles

Back to top button