कोरबा – घटना कोरबा की है खबर है की रक्षाबंधन मनाने महिला अपने पति और बेटी के साथ मोटरसाइकिल में अपने मायके जा रही रही थी लेकिंन रास्ते पर ही दुर्घटना हो गया. दुर्घटना में पति की मौके पर मौत हो गई. वहीं दूसरे मोटरसाइकिल के सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गए.
मृतक मोटरसाइिकल से अपनी पत्नी एवं पुत्री के साथ दीपका थाना अंतर्गत ग्राम नोनबिर्रा अपने ससुराल जा रहा था. इसी बीच ग्राम रलिया के नर्सरी के समीप रलिया की ओर आ रहे मोटरसाइकिल चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन को चलाते हुए टक्कर मार दी. हादसा इतना भयानक था कि महिला की पति की मौके पर ही मौत हो गई.

वहीं दूसरे मोटरसाइकिल में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, दोनों ग्राम रलिया आए थे. जो लौटते समय शराब के नशे में धुत होकर वाहन चला रहे थे. दोनों घायलों को हरदी बाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए कोरबा रेफर कर दिया गया. वहीं मृतक को वैधानिक कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा गया.
READ ALSO,,छत्तीसगढ़ – रेलवे कर्मचारी ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, जाँच में जुटी पुलिस



