inh24छत्तीसगढ़

जीपीएम सर्व ब्राह्मण समाज ने आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर नंद कुमार बघेल के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

ब्राह्मण समाज के लिए लगातार किये जा रहे आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सर्व ब्राह्मण समाज जीपीएम के द्वारा किया गया विरोध प्रदर्शन

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के सर्व ब्राह्मण समाज के द्वारा विरोध प्रदर्शन बुधवार को किया गया । यह विरोध प्रदर्शन सीएम भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल के द्वारा लगातार ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर किया गया ।

सर्वप्रथम गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के ब्राह्मण समाज के द्वारा हनुमान मंदिर अंजनी वाटिका पेंड्रा में इस विषय को लेकर सभा की गई जिसके बाद पैदल रैली निकालते हुए टॉकीज रोड होते हुए दुर्गा चौक पुराना बस स्टैंड पेंड्रा में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस सभा में ब्राह्मण समाज के लोगों के द्वारा अपनी बात रखते हुए कहा कि जिस तरह से नंद कुमार बघेल के द्वारा ब्राह्मण समाज के लिए आपत्तिजनक एवं अभद्र पूर्वक टिप्पणी की गई है। यह पूरे ब्राह्मण समाज के लिए किसी आहात से कम नहीं है।

वहीं ब्राह्मण समाज लोगों के द्वारा इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से विरोध प्रदर्शन में चेतावनी स्वरूप बात कहीं गई कि अगर भविष्य में किसी तरह का फिर से ब्राह्मण समाज के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी की जाती है तो ब्राह्मण समाज इसका पुरजोर विरोध व उग्र प्रदर्शन करेगा। मरवाही पेण्ड्रा गौरेला सिवनी कोटमीकला पसान धनपुर बसंतपुर लरकेनी गोरखपुर सभी क्षेत्रों के ब्राह्मण भारी संख्या में उपस्थित हुए।

Related Articles

Back to top button