छत्तीसगढ़

कोरबा- दुर्गंध से परेशान लोगों ने बनाया महापौर और अधिकारियों को बंधक – cgtop36.com


निगम अमले के रवैये से नाराज बस्ती के लोगों ने निरीक्षण पर पहुंचे महापौर और अधिकारियों को बंधक बना लिया।

दरअसल मामला जिले के 15 ब्लॉक इलाके का है, जहां मैग्जीन भांठा मोहल्ले के बगल में ही निगम ने कचरे का यार्ड बनाया है, जिसके दुर्गंध से परेशान लोगों ने मुहल्ले में कचरा डंप करने का विरोध करते हुए यार्ड के गेट पर ताला लगा दिया।

बताया गया कि महापौर राजकिशोर प्रसाद और अधिकारी अंदर ही फंस गए, जिसके बाद महापौर ने 15 दिनों में कचरा खाली कराने का आश्वासन दिया। तब जाकर मामला शांत हुआ। बस्ती के लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी कोई भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा था।



Related Articles

Back to top button