क्राइमदेश विदेशमध्यप्रदेश

फ्लाइंग एकेडमी के छात्रों के स्टंटबाजी के चलते बीजेपी नेताओं की मौत, शराब के नशे में चला रहे थे कार, सीसीटीवी में कैद हुआ मामला

गुना। गुना में फ्लाइंग एकेडमी के छात्रों की स्टंटबाजी के चलते बीजेपी के दो वरिष्ठ नेताओं की मौत हो गई. ट्रेनी पायलट्स शराब के नशे में कार चला रहे थे. यही हादसे की कारण बनी. आरोपियों के वाहन TS08 JB 5420 से शराब की बोतलें भी बरामद की गई हैं.

देर रात हुई घटना से जुड़ा CCTV फुटेज सामने आया है.मिली जानकारी के अनुसार सड़क हादसे में बीजेपी नेता व सरपंच संघ के अध्यक्ष कमलेश यादव और बीजेपी जिला मंत्री आनंद मगराना की मौत हो गई.

देर रात हुई घटना से जुड़े CCTV फुटेज में एक युवक तेज गति में कार चलाता दिखाई दे रहा हैं. इसके बाद अनियंत्रित कार ने दो बाइकों में टक्कर मार दी. एक बाइक कार के आगे घिसटते हुए काफी दूर तक गई जिसमें से चिंगारियां निकल रहीं थीं.वहीं दूसरी बाइक उछलकर 200 मीटर दूर तक जा गिरी. आसपास खड़े लोगों ने दौड़कर वाहन चालक को पकड़ा और मारपीट शुरू कर दी.

घटनास्थल पर पूछताछ में पता चला कि आरोपी कार चालक और उसका साथी फ्लाइंग इंस्टिट्यूट के छात्र हैं. वेलोग सड़क पर कार से स्टंटबाजी कर रहे थे. पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक काले रंग की कार में सवार थे. रोड रैश में कमलेश यादव और आनंद रघुवंशी की मृत्यु हो गई. मनोज धाकड़ को भोपाल रेफर किया गया है.

हादसे में घायल लोगों को देखने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी जिला अस्पताल पहुंचे.इस मामले में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव,केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद केपी यादव, हितानंद शर्मा,मंत्री संपतिया उईके समेत अन्य भाजपा नेताओं ने संवेदनाएं प्रेषित की हैं.

Related Articles

Back to top button