inh24मनोरंजन

टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी डेट करते आये दुबई में नजर. फोटो हुई वायरल

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी डेट कर रहे हैं, ऐसी चर्चा है। बता दें कि काफी लंबे वक्त से टाइगर और दिशा के रिलेशनशिप में होने की खबर है। दोनों ही सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की पोस्ट पर कॉमेंट और रिएक्शन देते रहते हैं। दिशा पाटनी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ में नजर आएंगी।

फिल्म में वह सलमान खान के साथ लीड रोल में हैं। दोनों ही हाल ही में दुबई में साथ में स्पॉट किए गए। मुंबई एयरपोर्ट पर दुबई से वापस लौटने के बाद भी दोनों साथ ही स्पॉट किए गए। दुबई में एमएमए इवेंट अटेंड करने के लिए दोनों वहां पहुंचे थे। इनके साथ बहन कृष्णा श्रॉफ और मां आयशा श्रॉफ को भी स्पॉट किया गया। अब दोनों की दुबई से कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इंटरनेट पर इन फोटोज ने तहलका मचाया हुआ है। फैन्स संग पोज देते दोनों नजर आ रहे हैं।

कुछ समय पहले दिशा और सलमान ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी की है। फिल्म में दिशा और सलमान के अलावा जैकी श्रॉफ, रणदीप हुड्डा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं।

इससे पहले दिशा पाटनी ने फिल्म ‘मलंग’ में आदित्य रॉय कपूर के साथ स्क्रीन शेयर किया था। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनिल कपूर, कुणाल खेमू और एली अवराम जैसे सितारों ने काम किया था।

Related Articles

Back to top button